इंडिगो की 192 फ्लाइट्स हुईं रद्द, क्या रिफंड मिलेगा, जानिए

Desk. माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर व्यवधान के कारण दुनिया भर में कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित हुई है। इस दौरान दुनिया भर में हजारों विमान थम गया। भारत की एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की ही 192 फ्लाइट्स रद्द हो गई। अब इस रद्द हुई फ्लाइटों को लोकर यात्रियों में दुविधा है कि रिफंड या रिबुकिंग होगी की नहीं। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि उड़ान को फिर से बुक करने या रिफंड का दावा करने का विकल्प अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है।

इंडिगो ने कहा, “दुनिया भर में यात्रा प्रणाली में व्यवधान के व्यापक प्रभाव” के कारण फ्लाइटें रद्द की गई हैं। एयरलाइंस कंपनी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दुनिया भर में यात्रा प्रणाली में व्यवधान के कारण उड़ानें रद्द की जा रही हैं, जो हमारे नियंत्रण से परे है। रिबुकिंग/रिफंड का दावा करने का विकल्प अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है।”

इंडिगो की 192 फ्लाइट्स रद्द

एयरलाइन ने एक सूची भी साझा की, जिसमें दिखाया गया कि इंडिगो द्वारा संचालित 192 उड़ानें अब तक रद्द कर दी गई हैं। एक अन्य अपडेट में, इंडिगो ने कहा कि उसे “माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर के साथ नेटवर्क-वाइड समस्या” का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हवाई अड्डों पर देरी हो रही है। साथ ही कहा है, “चेक-इन धीमा हो सकता है और कतारें लंबी हो सकती हैं। हमारी डिजिटल टीम इसे तेज़ी से हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही है। सहायता के लिए, कृपया हमारी ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें।”

वहीं दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने बताया है कि कुछ सेवाएं प्रभावित हुई हैं, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर चेक-इन और बैगेज काउंटर पर लंबे समय तक प्रतीक्षा करने और उड़ान की जानकारी के डिस्प्ले बोर्ड के बंद होने की शिकायत की है।

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने हवाईअड्डा अधिकारियों और एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे देरी से प्रभावित यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटें, पानी और भोजन उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने यात्रियों से कहा है “हम आपकी चिंताओं को समझते हैं और आपकी सुरक्षित और तेज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। आपके धैर्य और सहयोग की बहुत सराहना की जाती है।”

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...