गयाजी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज डोभी मे बनने वाले 1670 एकड़ में फैले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि इस औद्योगिक केंद्र में शीघ्र ही सड़क, बिजली एवं पानी का उपलब्धता कराई जाएगी ताकि बड़े उद्योग यहां आ सके और रोजगार सृजन हो सके। उन्होंने घूम-घूम करके पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। इस औद्योगिक कॉरिडोर में कैसे विद्युत आएगी और कैसे पानी आएगी इसका भी समीक्षा किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, इसे मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत डोभी में बड़े और मध्यम दर्जे के उद्योग लगाने की योजना है – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत
जिला पदाधिकारी ने मुख्य सचिव सहित अन्य सचिव गण को नक्शे के माध्यम से पूरे औद्योगिक क्षेत्र के बारे में अवगत कराया। अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत गया के डोभी में बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर परियोजना जिले के लिए काफी प्रभावशाली वरदान साबित होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत डोभी में बड़े और मध्यम दर्जे के उद्योग लगाने की योजना है। अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर से नजदीकी की वजह से यह क्षेत्र इकोनॉमिक ज़ोन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

इस क्षेत्र में इतनी बड़ी पैमाने पर इंडस्ट्रियल हब बनने से गया की तकदीर बदल देगा – प्रत्यय अमृत
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इतनी बड़ी पैमाने पर इंडस्ट्रियल हब बनने से गया की तकदीर बदल देगा। इस इंडस्ट्रियल पार्क को विकसित करने हेतु जीटी रोड से चौड़ी सड़के जुड़ेगी, रेलवे कनेक्टिविटी होगी और एयर कनेक्टिविटी भी होगी। उन्होंने बताया कि देश का बेहतरीन इंडस्ट्रियल पार्क गया में बनने जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का सहयोग इस इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण में प्राप्त है।

यह भी पढ़े : प्रत्यय अमृत ने गयाजी स्थित BIMCGL परियोजना का किया निरीक्षण, विभागों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


