Advertisment

प्रत्यय अमृत ने गयाजी स्थित BIMCGL परियोजना का किया निरीक्षण, विभागों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

पटना/गयाजी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज गयाजी स्थित बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी, गयाजी लिमिटेड (BIMCGL) के प्रस्तावित परियोजना स्थल का दौरा कर अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (AKIC) के अंतर्गत विकसित की जा रही बिहार की इस महत्वाकांक्षी औद्योगिक टाउनशिप परियोजना की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति का आकलन किया

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति का आकलन किया। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे चल रहे कार्यों में गति लाएं, समन्वय को और मजबूत करें। लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें ताकि परियोजना की गति बनी रहे। समीक्षा के दौरान प्रमुख रूप से इन महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

BIADA 1 22Scope News

मुख्य बिंदु

– क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने हेतु NH-22 का उन्नयन

– सीधी हवाई सुविधा के लिए समर्पित हेलिपैड का विकास

– चंदौती ग्रिड के माध्यम से विद्युत ढांचे का सुदृढ़ीकरण

– भूमिगत जल पाइपलाइन बिछाने एवं जलाशयों के निर्माण का कार्य

यह भी देखें :

BIMCGL को एक अत्याधुनिक, एकीकृत औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा – कुंदन कुमार

उद्योग विभाग के सचिव सह एमडी, BIADA एवं IDA कुंदन कुमार ने इस परियोजना के मास्टरप्लान के डिजिटल प्रस्तुतिकरण के द्वारा राज्य की इस दीर्घकालीन महात्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि BIMCGL को एक अत्याधुनिक, एकीकृत औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। जो वैश्विक मानकों के अनुरूप और आधुनिक शहरी डिजाइन पर आधारित होगा। डिजिटल प्रस्तुति में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर, वाणिज्यिक एवं आवासीय क्षेत्र, हरित बफर जोन और परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले प्रमुख अवसंरचना घटक शामिल थे।

BIADA 2 22Scope News

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के उपरांत मुख्य सचिव ने विभागों को सामूहिक प्रयास और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ताकि बिहार के लिए एक भविष्य-तैयार औद्योगिक हब का निर्माण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी संतोष कुमार मल्ल, सचिव पथ निर्माण विभाग मनोज कुमार सिंह, सचिव, ऊर्जा विभाग/सीएमडी, BSPHCL और गयाजी जिला के पदाधिकारी शशांक शुभंकर आदि मौजूद रहे।

BIADA 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गृह मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक…

IAS Vinay Choubey: जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ी मुश्किलें,...

 शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ACB ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से...

Para Teacher Pension: पारा शिक्षकों की पेंशन पर सरकार ने हाईकोर्ट...

 झारखंड में पारा शिक्षक से सहायक आचार्य बने शिक्षकों की पेंशन के मामले में शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।Para...

JPSC Scam: अभय तिवारी के बयान में बड़ा खुलासा, TDPL को...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID को दिए बयान में TDPL नियुक्ति और पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से जुड़े गंभीर...