Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा को छोड़ आगे निकला नवादा, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 साइबर ठग

जामताड़ा को छोड़ आगे निकला नवादा, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 साइबर ठग

नवादा : जामताड़ा को छोड़ आगे निकला नवादा, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 साइबर ठग- साइबर

अपराध के मामले में झारखंड का जामताड़ा अक्सर सुर्खियां बटोरता रहा है.

मगर बिहार का नवादा जिला भी जामताड़ा से अब कम नहीं है.

क्योंकि इस जिले में भी साइबर अपराध के मामले में बेतहाशा इजाफा हुआ है.

यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों की पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने के लिए नवादा अक्सर पहुंचती रहती है.

मोबाइल सहित कई सामान बरामद

इसी कड़ी में जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के ग्राम बजरंग बीघा में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर अपराध में लिप्त चार युवकों को अपने गिरफ्त में लिया है. पुलिस ने इस दौरान उनके पास से नौ मोबाइल सेट और ठगी करने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नम्बर की लिस्ट बरामद किया है.

गुप्ता सूचना पर इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के बजरंग बिघा गांव में एक साथ बड़े पैमाने पर साइबर अपराधी जुटे हैं और लोगों से ठगी का काम कर रहे हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गांव से उत्तर बधार से ग्रामीण रामस्वरूप राउत के पुत्र नवलेश राउत, नरेश प्रसाद के पुत्र मोहन कुमार, अरविंद प्रसाद के पुत्र सौरभ कारू कुमार को मौके से गिरफ्तार किया है. जबकि कई अपराधी वहां से भागने में सफल रहे. पुलिस गिरफ्तार किए गए ठगों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है.

रिपोर्ट : अनिल

विस्फोटकों से भरा ट्रक गायब होने की सूचना पर पुलिस की उड़ी नींद

Commercial Advertisment

छठ महापर्व: उगते ही नहीं, डूबते सूर्य को भी नमन करने...

Chhath Puja 2026: दुनिया की अधिकांश संस्कृतियों में सफलता, शक्ति और वैभव का उत्सव मनाया जाता है। जो उभर रहा है, जो शिखर पर...

Ranchi Jail Case: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में युवक से अप्राकृतिक...

रांची जेल में 20 वर्षीय बंदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार का मामला: जेल IG की टीम ने तीन घंटे की पूछताछ, डॉक्टर और कर्मियों...

Nitish Setu: पटना-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का होगा नाम नीतीश सेतु,...

 पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक बने सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को...