होली की खुमारी में पड़ोसन से इश्क, घायल अवस्था में प्रेमी पहुंचा अस्पताल

Chatra– पड़ोसन से इश्क – चतरा सदर थाना क्षेत्र के आरा पंचायत में एक युवक को होली की खुमारी में पड़ोसन की पत्नी के साथ इश्क फरमाना मंहगा पड़ गया.

पत्नी से इश्क लड़ाने से नाराज पति ने प्रेमी युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इस मारपीट में सिर्फ प्रेमी ही नहीं बल्कि उसकी मां और परिजन भी गंभीर रुप से घायल है.

ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने सभी को हजारीबाग, सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

दोनों पक्ष की ओर से सदर थाना में आवेदन दिया गया है, फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

पूरे मामले का प्रत्यक्षदर्शी बंसती देवी का कहना है कि दोनों के बीच होली के पहले ही कुछ चल रहा था, इसकी भनक पति को लग गयी थी. होली के दिन जब सारा गांव मस्ती में तहबोर था, कुछ ऐसी वारदात हुई कि दोनों पक्ष में विवाद की शुरुआत हो गयी.

लेकिन होली के अवसर देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों पक्ष का शांत करवा दिया. रविवार के दिन जब सभी अपने अपने खेतों में काम रहे थें, इसी बीच दोनों पक्ष में तकरार की शुरुआत हो गयी, कहासुनी से शुरु होकर मामला लाठी डंडों तक आ पहुंचा.

मरीजों की जान पर आफत, सदर अस्पताल में नहीं रहते हैं डॉक्टर

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...