पटना सिटी : राजधानी पटना सिटी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घर के पास बैठे व्यक्ति को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी। आनन-फानन में एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। मृतक व्यक्ति की पहचान शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई। खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला इलाके की घटना है।
नौजर कटरा के रहने वाले शत्रुघ्न पासवान अपने घर के पास बैठे थे
बताया जाता है कि दीवान मोहल्ला के नौजर कटरा के रहने वाले शत्रुघ्न पासवान अपने घर के पास बैठे थे। घनी बस्ती में अपराधी गोली मारकर फरार हो जाते हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और घटनाएं बढ़ रही है। प्रशासन लाख दावा कर लें कि अपराध मुक्त करने के लिए सदैव अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अपराधी भी लगातार घटनाएं का अंजाम दे रहे हैं। सिटी एसपी परिचय कुमार ने घटना की जानकारी दी।

आपराधिक अविलंब गिरफ्तार किए जाएंगे – प्रशासन
प्रशासन का दावा है कि आपराधिक अविलंब गिरफ्तार किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अपराधी की पहचान की जा रही है। अपराधी जहां भी हो उन्हें पकड़ लिया जाएगा। जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है और किस वजह से इनको गोली मारी गई है। क्योंकि यह व्यक्ति ठेला चालक थे। इनका पुत्र का भी कहना है कि हम लोगों को किसी से दुश्मनी भी नहीं है। बैठे हुए थे और गोली मारकर लोग चला गया।
यह भी पढ़े : युवा राजद नेता की गोली मारकर हत्या, घर से दोस्त बुलाकर ले गया था सुबह
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


