युवा राजद नेता की गोली मारकर हत्या, घर से दोस्त बुलाकर ले गया था सुबह

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास सोमवार को अपराधियों ने युवा राजद नेता मंटू साह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उनके सीने में तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए।

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए लगभग 4 घंटे तक शव उठाने से इनकार कर दिया

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए लगभग चार घंटे तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के मनाने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मंटू साह धर्मपुर पंचायत के राजद युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिंटू साह के भाई गरीब नाथ साह ने बताया कि सुबह दोस्त रमेश राय घर आया था और अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद उनकी हत्या की सूचना मिली।

परिजनों को आशंका है कि रमेश राय ने ही हत्या की साजिश रची है

परिजनों को आशंका है कि रमेश राय ने ही हत्या की साजिश रची है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है और शराब मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य को जुटाया। डीएसपी पूर्वी अलय वत्स और रामपुरहरी-मीनापुर थाना की पुलिस मौके पर तैनात है। पूरे मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। शक के आधार पर कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, लूट व हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाश…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...