बिहार के सभी 30 NDA सांसद आज PM मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद गठबंधन के सभी 30 सांसद आज सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिहार एनडीए के सभी सांसद, प्रधानमंत्री को उनके प्रभावी और व्यापक चुनाव अभियान के लिए धन्यवाद दिया, जिसकी बदौलत एनडीए को बिहार में भारी बहुमत मिला था। बता दें कि पिछले महीने दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी रैलियों के माध्यम से जनता का समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण समय दिया था।

सभी सांसदों ने PM मोदी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया – JDU सांसद

वहीं झंझारपुर से जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने शनिवार शाम पत्रकारों को बताया कि हम सभी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने जिस तरह से काम किया और हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत सुनिश्चित की। हमें उम्मीद से ज्यादा सीटें मिली हैं। उन्होंने बताया कि वे सोमवार को सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सांसदगण के साथ आज संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की – संजय झा

जदयू सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार के एनडीए के सांसदगण के साथ आज संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली शानदार विजय और बिहारवासियों के लगातार भरोसे के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनका अभिनंदन किया। मुझे विश्वास है कि एनडीए की डबल इंजन सरकार में बिहार के लिए अगला पांच साल विकास, सुशासन और नई उपलब्धियों का स्वर्णिम काल सिद्ध होगा।

PM NDA MP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वंदे मातरम् पर लोकसभा में PM मोदी का भाषण, कहा- ‘अंग्रेजों को करारा जवाब था, ये नारा आज भी प्रेरणा दे रहा…’

अंशु झा की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...