Dhanbad News: बरमसिया में 15 लाख की चोरी, दो बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, चार संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

Dhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शिवपुरी नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. जहां चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाकर 10 से 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों घरों के सदस्य एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जमशेदपुर गए हुए थे. पीड़ित परिवार को चोरी की जानकारी एक कूरियर बॉय के द्वारा मिली.

जब कूरियर बॉय सामान देने के लिए 7 दिसंबर को घर पहुँचा तो घर का ताला टूटा देखकर उन्होंने गृहस्वामी को फोन पर घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार घर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद 8 दिसंबर को धनसार पुलिस को चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Dhanbad News: सगाई के सिलसिले में जमशेदपुर गए थे सभी सदस्य

वहीं घटना के संबंध में पीड़ित रवि राज और नीमा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा परिवार सगाई के सिलसिले में जमशेदपुर गए थे. इसी बीच चोरों ने बंद घरों को निशाना बना लिया. उन्होंने कहा कि चोरों ने घर में रखी अलमारी और पलंग खोलकर सोना-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर ली. दूसरे घर से भी लगभग 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब पाए गए. उन्होंने कहा मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिए हैं. फुटेज में चोर गली से निकलते समय घर का बैग ले जाते स्पष्ट दिख रहे हैं. वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: विराट-कुशाग्र-रॉबिन का तूफान, राजस्थान को हरा झारखंड की नॉकआउट में जबरदस्त एंट्री

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...