Hazaribagh News: ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ के बैनर तले आजसू ने गांधी मैदान से निकाला सड़क मार्च

Hazaribagh News: राज्य में छात्रों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति को लेकर आज आजसू पार्टी के छात्र विंग के द्वारा हजारीबाग के गांधी मैदान से लेकर हजारीबाग समाहरणालय तक एक सड़क मार्च निकाला गया. जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र शामिल हुए. शिक्षा के लिए भिक्षा के बैनर तले आजसू पार्टी ने सड़क पर सैकड़ो छात्रों के साथ निकाली इस सड़क मार्च में शामिल छात्र हजारीबाग सामान वाले पहुंचकर हजारीबाग उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

Hazaribagh News: महासचिव संजय मेहता ने ये कहा

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी छात्रों के अधिकार के लिए लगातार आंदोलन कर रही है. आज जिला मुख्यालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है और हमारे विधायक विधानसभा में सवाल उठा रहे है. जब तक छात्रों की छात्रवृत्ति योजना नहीं जाती है तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा.

Bokaro News: सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Hazaribagh News: उपाध्यक्ष ऋतुराज सहदेव ने ये कहा

आजसु छात्र संघ के उपाध्यक्ष ऋतुराज सहदेव ने कहा कि लगातार पार्टी जिला मुख्यालय से लेकर राज्य मुख्यालय तक आंदोलन कर रही है और अगर जरूरत पड़ी तो जिस प्रकार से शिक्षा से वंचित होकर छात्र घर पर रहने को मजबूर हो रहे हैं, छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण इस प्रकार हम लोग रांची में आगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img