Bokaro News: सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Bokaro News: बोकारो पुलिस मेंस एसोसिएशन के केंद्रीय सदस्य और गोविंदपुर के रामपुर निवासी राकेश महतो का मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया. घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, राकेश महतो बोकारो पुलिस लाइन से अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस कराने धनबाद के धनसार पहुंचे थे.

वहां से निजी कार्य निपटाने के बाद वे रामपुर स्थित अपने घर पहुंचे और मां से मुलाकात की. इसके बाद वे ड्यूटी पर लौटने के लिए राजगंज होते हुए बोकारो जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे जमुआटांड और काको मोड़ के बीच उनकी बाइक एक हाइवा से टकरा गई. जोरदार टक्कर में राकेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई.

Bokaro News: मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेजा गया है. पुलिस जवान के असामयिक निधन से सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, विनम्र श्रद्धांजलि. बोकारो से चुमन की खबर…

Garhwa News: मछली मारने गए दो युवक में से एक की तालाब में डूबने से मौत, अभी तक नहीं मिला शव

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...