Commercial Advertisment

कैमूर SP का जनता दरबार व पुलिस जागरूकता अभियान : थाने का भ्रमण कर बच्चों को दिखाई पुलिसिंग, जनता को कहा- रहिये निडर

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ में पुलिस अधीक्षक (SP) हरिमोहन शुक्ला ने भभुआ थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। एसडीपीओ मनोरंजन भारती, भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार और सीओ पुरुषोत्तम कुमार भी मौके पर मौजूद थे।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अब हर मंगलवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाएगा – SP हरिमोहन शुक्ला

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अब हर मंगलवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि लोग निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर मामले पर उचित और समय पर कार्रवाई करेगी। कुछ मामलों में समय लग सकता है, लेकिन न्याय जरूर होगा।

SP शुक्ला ने जनता से अपील करते हुए कहा- पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है

एसपी शुक्ला ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी समस्या बताने के लिए थाने में जाएं। अगर बैठने के लिए कुर्सी न मिले तो कुर्सी मांगें और आराम से बैठकर बात करें। अगर कोई पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार करता है तो सीधे डीएसपी या एसपी से शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।

कैमूर SP का जनता दरबार व पुलिस जागरूकता अभियान : थाने का भ्रमण कर बच्चों को दिखाई पुलिसिंग, जनता को कहा- रहिये निडर
कैमूर SP का जनता दरबार व पुलिस जागरूकता अभियान : थाने का भ्रमण कर बच्चों को दिखाई पुलिसिंग, जनता को कहा- रहिये निडर

पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं का पुलिस कार्यालय भ्रमण भी कराया गया

इसके साथ ही पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं का पुलिस कार्यालय भ्रमण भी कराया गया। बच्चों को भभुआ थाना, एसडीपीओ कार्यालय, गश्ती वाहन और पुलिस ऑफिस की कार्यप्रणाली दिखाई गई। उन्हें एसडीपीओ की कुर्सी पर बैठाया गया और बताया गया कि पुलिस किस तरह जनता की सुरक्षा में दिन-रात लगी रहती है। एसपी हरि मोहन शुक्ला ने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चे समझें कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। पुलिस भी आम इंसान की तरह है, बस उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है। अगर कभी किसी को खतरा या परेशानी हो तो पुलिस स्टेशन से सुरक्षित जगह और कोई नहीं।

Kaimur SP 1 1 22Scope News

SP ने ट्रैफिक नियम, सुरक्षा उपाय व आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने की प्रक्रिया भी बच्चों और लोगों को समझाई

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियम, सुरक्षा उपाय और आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने की प्रक्रिया भी बच्चों और लोगों को समझाई गई। वहीं जनता दरबार में आए कई लोगों की शिकायतों को सुना गया और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अंत में एसपी ने कहा कि यह अभियान पुलिसिंग को सकारात्मक, प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में अहम कदम है, जिसमें जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भभुआ थाना में चला सफाई अभियान, SP ने किया निरीक्षण, पुलिस को दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...