Commercial Advertisment

बेहतर पुलिसिंग और शासन व्यवस्था को लेकर एसपी का जनता दरबार

बेहतर पुलिसिंग और शासन व्यवस्था को लेकर एसपी का जनता दरबार

सीतामढ़ी : बिहार में नई सरकार गठन के बाद बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। सरकार की यह मंशा है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा समाज के पीड़ित वर्ग को जल्द से जल्द न्याय सुलभ कराया जा सके और थाने में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी बेहतर व्यवहार करे इसको लेकर सरकार के निर्देश पर बिहार के डीजीपी भी जिले के SP को लगातार निर्देश देते आ रहे है। सरकार की मंशा पूरी हो सके जिसको लेकर सीतामढ़ी के SP अमित रंजन विभिन्न थानों में जाकर आम लोगो के लिए जनता दरबार का आयोजन कर रहे है।

मामलों के ऑन स्पॉट निष्पादन के लिये दिये सख्त निर्देश

जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान हो रहा है। SP खुद आम लोगो से मिल रहे है और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे है। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिसकर्मियों को भी सख्त हिदायत दी जा रही है कि थाने में आने वाले फरियादियों की बात वे गंभीरता से सुने और उसका त्वरित निष्पादन करे। जनता दरबार के दौरान SP पुलिसकर्मियों के कार्य की पड़ताल भी कर रहे है और थाने के लंबित कांडों की भी जांच करते है।

पुलिस के इस कदम से आम लोगों में दिखा सकारात्मक प्रभाव

सीतामढ़ी जिले में पुलिस के इस अभियान का समाज और आम लोगों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं आम लोग पुलिस के इस अभियान की वजह से उनसे सीधे जुड़ रहे है और अपनी समस्या को उनके सामने सीधे रखने का काम कर रहे है।

ये भी पढे :  साइबर ठगों ने 2 सेवानिवृत्त रेलकर्मी के जीवन भर की कमाई ले उड़े

अमित कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...