भभुआ थाना में चला सफाई अभियान, SP ने किया निरीक्षण, पुलिस को दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश

कैमूर : कैमूर के भभुआ थाना परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एसपी हरिमोहन शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस की सकारात्मक छवि को समाज के बीच मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने बेहतरीन तरीके से सफाई की है। स्वच्छता रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इसे हर किसी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

पुलिसकर्मी आसपास के स्कूलों में जाकर बच्चों को पुलिस के काम और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के तहत पुलिसकर्मी आसपास के स्कूलों में जाकर बच्चों को पुलिस के काम और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देंगे। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहती है और अपराध पर नियंत्रण के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि आम लोग पुलिस को सूचना दें और उसे अपना मित्र समझकर सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Kaimur Police Station 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भभुआ हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में हुई थी वारदात…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...