बांका जिले के अमरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,छापेमारी में तीन बाईक जब्त

बांका जिले के अमरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,छापेमारी में तीन बाईक जब्त

बांका : अमरपुर थाना पुलिस ने प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में दौना गांव में छापामारी अभियान चलाया… और इस कार्रवाई में चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं।

अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह छापामारी अमरपुर थाना कांड संख्या 879/25, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मो. फैजान की गिरफ्तारी के लिए की गई थी। टीम जैसे ही फैजान के घर पहुंची, छापामारी की जानकारी मिलते ही वह मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस को उसके आवास के पास संदिग्ध हालत में खड़ी तीन बाइक मिलीं, जो चोरी की बताई जा रही हैं।

पुलिस ने सभी बाइक जब्त कर ली है… और अब इनके नंबर व दस्तावेजों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फरार अपराधी की जल्द होगी गिरफ्तारी

अमरपुर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी… और चोरी की इन बाइकों के मूल मालिकों की भी पहचान की जा रही है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Also Read : बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में खौफ के साये से प्रधानाध्यापक और शिक्षक, बताया जान का खतरा, मध्याहण योजना बना कारण

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...