Chatra News: नए साल से पहले चतरा को तोहफा! 72 एकड़ के भव्य इको पार्क का कल होगा उद्घाटन

Chatra News: चतरा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात! 72 एकड़ में फैला, प्रकृति और कला का अद्भुत संगम यह इको पार्क कल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. जवाहरलाल स्टेडियम के पीछे स्थित इस भव्य पार्क का उद्घाटन कल जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में चतरा विधायक जनता पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास, और चतरा सांसद काली चरण सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Chatra News: यह है इस पार्क की खासियत

इस पार्क की खासियत इसका अष्टकोणीय विक्टोरियन शैली का शानदार गजीबो है, जो किसी राजमहल जैसा दिखता है. यहां आर्टिफिशियल झरना, बच्चों का प्ले एरिया, और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भव्य ओपन एम्फीथिएटर भी तैयार है. सबसे खास है इसका रोज गार्डन, जहां लाल, गुलाबी और सफेद गुलाब खिल उठे हैं. वन विभाग के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मधुकामनी की सुगंधित भूल-भुलैया भी तैयार होगी.

खास बात यह है कि यह पार्क का उद्घाटन नए वर्ष के ठीक पहले किया जा रहा है. ऐसे में यह पार्क न सिर्फ शहर वासियों के लिए, बल्कि नए साल पर आने वाले सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है. पार्क में प्रवेश के लिए केवल एक मामूली शुल्क निर्धारित किया गया है.

चतरा से सोनू भारती की खबर…

Ranchi News: CM Hemant Soren ने किया शहर का औचक निरीक्षण, कहा- ‘हमारी सरकार पूरी तरह…’

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...