Press Club Ranchi Election Result: शंभू नाथ चौधरी प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, अभिषेक सिन्हा सचिव चुने गए

Press Club Ranchi Election Result: आज (13 दिसंबर) रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव का दिन था. सुबह से ही प्रेस क्लब रांची के बाहर सभी पत्रकार चुनाव में अपना मत देने के लिए खड़े थे. दिन भर चले द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान 3:30 बजे सम्पन्न हुआ. इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. मतगणना के दौरान सबसे पहले पदाधिकारियों को मिले मतों की गणना की गई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित किए गए.

इस चुनाव परिणाम के अनुसार, शंभू नाथ चौधरी रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गये वहीं,  सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा के हाथों में दी गई है. वहीं बात करें, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तो, कोषाध्यक्ष के लिए कुबेर और उपाध्यक्ष पद के लिए बिपिन को चुना गया है. संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए चंदन भट्टाचार्य और विजय मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. मगर आखरी में परिणाम चंदन भट्टाचार्य के पक्ष में आया. चंदन भट्टाचार्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय मिश्रा को 23 वोटों से मात दी है.

Press Club Ranchi Election Result

  • अध्यक्ष- शंभु नाथ चौधरी
  • सचिव- अभिषेक सिन्हा
  • उपाध्यक्ष- विपिन कुमार
  • संयुक्त सचिव- चंदन भट्टाचार्य
  • कोषाध्यक्ष- कुबेर सिंह

Ranchi News: CM Hemant Soren ने किया शहर का औचक निरीक्षण, कहा- ‘हमारी सरकार पूरी तरह…’

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...