नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के बल पर महिला से लूटपाट के करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर इलाके में हथियार के बल पर महिला से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अतुल कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टाउन हॉल के पास हथियार घूम रहें हैं

आपको बता दें कि नवादा पुलिस को 12 दिसंबर को शाम में गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टाउन हॉल के पास हथियार घूम रहें हैं। इस आसूचना पर त्वरित कार्रवाई हुए नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल द्वारा उक्त जगह पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनकी सघनता से तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : जमालपुर में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Flight Fare: दिवाली से पहले हवाई किराया ढाई से तीन...

 दिवाली से पहले रांची आने वाली उड़ानों का किराया तेजी से बढ़ा। भुवनेश्वर से रांची का टिकट 25,665 रुपये तक पहुंचा, जबकि दिल्ली, मुंबई...

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...