Gaya पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व कारतूस के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार

गया : गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलागंज थाना क्षेत्र से अवैध हथियार एवं कारतूस की बड़ी खेप को बरामद किया है। इसमें एक महिला और दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस और एक राइफल, छह दो नाली बंदूक, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन, दो मोटरसाइकिल, एक स्कार्पियो और नगद करीब चार रुपया बरामद किया गया।

इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने बेलागंज थाना में प्रेसवार्ता कर की है। प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अवैध हथियार तस्करों के धर-पकड़ हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह बेलागंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मानीकपुर में अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह के द्वारा अवैध हथियारों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की गई। बेलागंज थानान्तर्गत ग्राम मानीकपुर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के घर का विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में एक महिला पुलिस को देखकर उक्त घर से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे महिला पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

पकड़ाया महिला का नाम मिनता देवी बेलागंज गया की है। पकड़ाए महिला के निशानदेही पर उक्त घर एवं घर के बाहर लगे एक मोटरसाइकिल, एक स्कार्पियो से एक राइफल, छह दो नाली बंदूक, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा और नगद 3,74,500 रुपया बरामद हुआ। तत्पश्चात उक्त महिला से पूछताछ किया गया तो बताई कि इनके पति के अलावे अन्य और व्यक्ति भी इसमें संलिप्त है। जिनका घर इनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। उक्त महिला के निशानदेही पर उनके द्वारा बताए गए व्यक्ति के घर छापामारी किया गया तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

यह भी देखें :

पकड़ाए व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर रंजित कुमार और राहुल कुमार दोनों मानिकपुर थाना बेलागंज गया के रहने वाले हैं। पकड़ाए दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि घर के पीछे भिंडी के खेत एवं एक मोटरसाइकिल में कारतूस छिपा कर रखे हुए है। पकड़ाए दोनों व्यक्ति के निशानदेही पर भिंडी के खेत से बोरा में रखा हुआ कारतुस बरामद किया गया। इस संबंध में बेलागंज थाना द्वारा बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के सुसंगत धारा में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। इस कांड में बरामद अवैध आर्म्स एवं आर्म्स तस्कर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े : नगर प्रखंड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img