Advertisment

पकोड़े बेचवाने वाले लोग कर रहे मजदूरों की चिंता, सुदिव्य सोनू ने विपक्ष पर कसा तंज

रांची : पकोड़े बेचवाने वाले लोग कर रहे मजदूरों की चिंता, सुदिव्य सोनू ने विपक्ष पर कसा तंज पकोड़े

बेचवाने वाले लोग आजकल मजदूरों की चिंता कर रहे हैं.

यह बातें जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन कही.

उन्होंने अनुदान मांग के समर्थन में कहा कि विपक्ष द्वारा चुनावी वादे याद दिलवाते हैं.

पकोड़े बेचवाने वाले लोग आज मजदूरों की चिंता कर रहे हैं.

भाषा विवाद, नियोजन नीति विवाद आपका ही देन है.

22 वर्ष के सरकार में 18 साल तक इनका राज रहा है.

झारंखड की जड़ों में इन्होंने मट्ठा डालने का काम किया.

विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि विपक्ष के द्वारा लगातार सवाल उठाया जा रहा है. इनके द्वारा गलत स्थनीय नीति लाया गया था. आज पोषण सखी की बात की जाती है. अगर बहाली करनी थी तो परमानेंट करते. उन्हें अनुबंध पर क्यों रखा गया. आज भाषा विवाद पर सवाल खड़े कर रहे हैं. भाषा विवाद में झारखण्ड में एक उभार आया है. लोग अपने हितों के लिए सड़क पर आए हैं.

ये लोग मॉब लिंचिंग करनेवालों को देते हैं संरक्षण

उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में हमारे द्वारा मॉब लिंचिंग कानून का बिल लाया गया था. जो लोग कानून अपने हाथ में लेते थे ऐसे लोगों के लिए जो हमने कदम उठाया था, राज्यपाल द्वारा इस बिल को ढाई महीने बाद वापस भेज दिया गया. राजभवन से वापस आने का मुख्य कारण था विपक्ष के लोग राजभवन जाकर राज्यपाल से अनुरोध किया था कि इसको मान्यता न दे. ये नहीं चाहते हैं कि मॉब लिंचिंग का कोई भी दोषी कानून के दायरे पर आए. ये मॉब लिंचिंग करनेवालों को संरक्षण देने वाले लोग हैं.

स्थानीय, नियोजन नीति जल्द करेंगे लागू

विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि विपक्ष, दलित सम्मान की बात करते हैं. ये हाथरस की घटना को भूल जाते हैं. स्थानीय, नियोजन नीति सभी को हमलोग जल्द लागू करेंगे. हमारी सरकार 27 महीने में 18 महीने कोविड में चले गए, तो इनको गलत लगता है. हमने जो घोषणा पत्र में कहा था उसको हम धरातल पर उतार रहे है. विपक्ष द्वारा नियुक्ति वर्ष की बात बार-बार उठाया जाता है. हमलोग पूरी तरह से इस पर तैयार हैं कि सारे पदों को भरा जायेगा.

रिपोर्ट: मदन सिंह

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...