Advertisment

झारखंड विधानसभा : सदन में उठा मनरेगा कर्मी के भुगतान का मामला, मंत्री ने दिया ये जवाब

झारखंड विधानसभा : सदन में उठा मनरेगा कर्मी के भुगतान का मामला, मंत्री ने दिया ये जवाब

रांची : झारखंड विधानसभा : सदन में उठा मनरेगा कर्मी के भुगतान का मामला, मंत्री ने दिया ये जवाब- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवां दिन है. सत्र के दौरान अल्प सूचित प्रश्नकाल में विधायक समीर कुमार मोहंती ने मनरेगा कर्मी के भुगतान के संबंध में मामला उठाया. इस मामले पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विगत तीन महीनों से नहीं हो पा रही है. राज्य सरकार जल्द ही भुगतान के दिशा में काम करेगी. जो भी विसंगतियां आ रही है उसको दूर करेंगे. सरकार भुगतान के लिए गम्भीर है.

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने एनआरएलएम के अंतर्गत जेएसएलपीएस के तहत कार्यरत आईपीआरपी/आईबीएपी के मनोदय में वृद्धि एचआर पॉलिसी से जोड़ने से संबंधित सवाल उठाया. इस पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मानदेय वर्ष 2014 से वृद्धि नहीं हुआ है, यह सही है. सरकार जल्द ही मानदेय पर विचार कर रही है. पॉलसी से जोड़ना यह विचाराधीन नहीं है.

आवेदित स्कूल बसों की हुई कर माफी- चंपई सोरेन

अल्प सूचित प्रश्नकाल के दौरान मथुरा महतो ने कोविड काल के अंतर्गत स्कूल बस वाहनों के रोड शुल्क माफ करने का सवाल उठाया. इस पर मंत्री चम्पई सोरेन ने जवाब देते हुए कहा कि दिनांक 24.03.2020 से 20.12.2020 तक पथकरों की छूट प्रदान करने का निर्णय संसूचित है. आवेदित स्कूलों के बसों की कर माफी की गई है. कोविड 2.0 समयावधि में अपरिचलित स्कूली बसों की माफीनामा हेतु नीति निर्धारण प्रक्रियाधिन है.

रिपोर्ट: प्रतीक सिंह

रांची हिं_सा को लेकर Irfan Ansari के ट्वीट पर Rajesh Thakur ने क्या कहा सुनिए

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...

अमर्यादित आचरण के आरोप में नरकटियागंज के शिक्षिका व शिक्षक निलंबित

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी ने अमर्यादित...