Advertisment

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीता सोरेन, उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरी हेमंत सरकार

रांची : अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीता सोरेन, उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरी हेमंत सरकार- झारखंड

विधानसभा के बजट सत्र का आज 16वां दिन है.

सत्र के दौरान जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि

मैं लंबे समय से सीसीएल आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर अतिक्रमण कर

रास्ता बनाये जाने का मामला उठाती रही हूं.

लेकिन आज तक न ही सरकार के द्वारा वन विभाग के कर्मचारी पर

कोई कार्रवाई हो रही है न ही सीसीएल के कर्मचारी पर हुई है. सीती सोरेन ने कहा कि हमने जो प्रश्न लाया था उसमें जो जवाब दिया गया है वो बिल्कुल गलत है. जिस सुमित चटर्जी पर कार्रवाई की बात की जा रही है वो बिल्कुल गलत है. उनपर कोयला चोरी का मामला दर्ज किया गया है. मैं सदन से मांग करती हूं कि अविलंब घोषणा हो और उस रास्ते को रोका जाय.

प्रदीप यादव ने गैर उपयोगी जमीन का मामला उठाया

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि 2015 के भूमि अधिग्रहण नियमावली के तहत गैर उपयोगी जमीन को लैंड बैंक में शामिल करने का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि लैंड बैंक के लिए जो जमीन लेते हैं, उसमें भू-स्वामी के जमीन वापस करने को छोड़ दिया है. अगर भूमि का उपयोग नहीं किया जाता है तो उस जमीन को भू-स्वामी को जमीन वापस कर दिया जाएगा.

जल्द वापस ले लिया जाएगा जमीन- जोबा मांझी

प्रदीप यादव ने कहा कि जिंदल की जमीन एक वर्ष से अधिक बीत गए हैं, लेकिन जमीन वापस लेने में एक वर्ष क्यों लग गए. इस पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि प्रदीप यादव ने जो सवाल किया है इसमें जो कमी है उसे सुधार कर लिया जाएगा. ये बात सही है कि इस जमीन को वापस लेने में समय लगा है, लेकिन जल्द वापस ले लिए जाएगा. और जो दोषी कर्मी हैं, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...

पलानवा थाना के ड्राइवर राजकुमार शर्मा की संदिग्ध मौत

रक्सौल : मोतिहारी जिले के पलानवा थाना में कार्यरत चालक राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके...

सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, PI कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में मंगलवार को चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण...