Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांडेय गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांडेय गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरा जंगल में कुछ अपराधी हथियार और गोलियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आलोक राज, सूरज सिंह ,लक्ष्मण पासवान, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार और पप्पू पांडे को गिरफ्तार किया गया.

Hazaribagh News: पांडेय गिरोह के पास से मिले ये हथियार

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं और विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी मांगने तथा धमकी देने की घटनाओं में शामिल रहे हैं. पुलिस के अनुसार ये सभी अपराधी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Patna News: बिहार सरकार का ऐसा फैसला, जिससे राज्य के मछुआरों को मिलेगा बड़ा फायदा

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...