Hazaribagh News: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ब्लैकमेलिंग गिरोह का किया पर्दाफाश

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Escort Service के नाम पर देशभर में ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग (Sextortion) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से कुल छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर Zero Tolerance नीति के तहत की गई.

Hazaribagh News: भेलवारा के आसपास एक गिरोह था सक्रिय

पुलिस को तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब एप पर प्राप्त शिकायत और डेटा के आधार पर सूचना मिली थी कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा के आसपास एक गिरोह सक्रिय है, जो फर्जी वेबसाइटों पर Escort Service के विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेकर UPI व डिजिटल माध्यमों से ठगी करता है. संदिग्ध मोबाइल नंबरों का लोकेशन भी इसी क्षेत्र में पाया गया. सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

टीम ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास रात्रि करीब एक बजे एक कार को रोका, जिसमें सवार छह लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई. पूछताछ में सभी के साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Jharia News: नोटिफिकेशन के विरोध में प्रत्याशियों ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, सर्वे रिपोर्ट को ठहराया गलत

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...