Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nirsa News: चिरकुंडा में पुराने खंडहर भवन को तोड़ने के क्रम में घटी घटना, मलवे में दबने से एक मजदूर की मौत एक घायल

Nirsa News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रम कल्यान केन्द्र में पुराने खंडहर भवन तोड़ने के क्रम में एक मजदूर दलदली निवासी राशिद अंसारी की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरा मजदूर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, कल्याण केंद्र में चिरकुंडा नगर परिषद के जल मीनार का निर्माण किया जाना है. जिसको लेकर उक्त जमीन पर पुराने खंडहर भवन को मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा था. इसी क्रम में भवन के ऊपर का मलबा गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरा घायल हो गया.

Nirsa News: ठेकेदार से की गई उचित मुआवजे की मांग

सूचना पर चिरकुंडा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को थाने ले गयी. सूचना मिलते ही क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी चिरकुंडा थाना पहुंचकर मामले को ठेकेदार से अवगत कराया और उसे उचित मुआवजा देने के लिए मांग की. अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दी गई तो गुरुवार को मृतक के पोस्टमार्टम से आने के बाद शव के साथ चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा. निरसा से आजाद अंसारी की रिपोर्ट…

Hazaribagh News: 11 वर्षीय बच्चे की पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था आपसी विवाद

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...