ओबी धंसने से बड़ा हादसा : एक मजदूर की मौत, दो घायल

Dhanbad : जिले की पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी (ओवर बर्डन) क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। ओबी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर दीपक पंडित डीजल लेकर माइंस क्षेत्र में गया था। ट्रक में तेल डालने के बाद पास में ही खड़ा था। इसी दौरान अचानक ओबी स्लाइड होकर नीचे गिर गई। ओबी में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पास में मौजूद दो अन्य मजदूर भी जख्मी हो गए।

घटना के बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक पंडित को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ओबी धंसने से बड़ा हादसा – नौकरी और मुआवजे की मांगः

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता की गई। काफी बातचीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति दी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...