Jamshedpur News: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के जिला कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी. नेशनल हेराल्ड के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विरुद्ध ईडी के चार्जशीट को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज साकची स्थित भाजपा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया था.
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया ने ये कहा
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि भाजपा हमेशा ईडी और सीबीआई का प्रयोग विपक्ष के लोगों को धमकाने, डराने और दबाने के लिए करती है. इतने सालों से हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भाजपा ने ईडी के माध्यम से परेशान किया है. उन्होंने कहा कि हम लोग गांधीवादी विचारधारा के हैं. शांतिपूर्ण धरना के लिए निकले हैं, लेकिन देखते हैं कि भाजपा वाले लाठी डंडा लेकर तैयार हैं.
Delhi News: सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में JIO सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल
नेशनल हेराल्ड के नाम पर इन लोगों ने हमारे नेताओं को परेशान किया है: परविंदर सिंह भाटिया
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि हम लोगों ने अंग्रेजों से लड़कर देश को गुलामी से आजादी दिलाई. हम लोग इस लाठी डंडे से डरने वाले नहीं है. वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता जेबा खान ने कहा कि पुलिस के रहते हुए भी इन लोगों ने हम लोगों के साथ धक्का मुक्की की है और हमें भी धक्का दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही ईडी और सीबीआई का प्रयोग अपने हित के लिए करती आई है, जबकि यह सब स्वतंत्र इकाई है. इसका भाजपा दुरुपयोग कर रही है. नेशनल हेराल्ड के नाम पर इन लोगों ने हमारे नेताओं को परेशान किया है. यह लोग खुद ही चोर है.
मातृभूमि की रक्षा करने के लिए गोली भी चलाना पड़े तो भी हम लोग तैयार हैं: सुधांशु ओझा
वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा है कि हम लोग के ऊर्जावान कार्यकर्ता के कारण कांग्रेसी लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि कार्यालय की तरफ टेढ़ी आंखों से भी देख सके. वे यहां से 300 मीटर पहले ही रुक गए. उन्होंने कहा कि जहां तक लाठी डंडा रखने की बात है, वह एकदम सही है. मातृभूमि की रक्षा करने के लिए, देश और समाज की रक्षा करने के लिए हमें लाठी क्या, बंदूक की गोली भी चलाना पड़े, हम लोग तैयार हैं. इन लोगों को जिस तरह का जवाब चाहिए, वैसा हम लोग देने को तैयार है.
मुट्ठी भर कांग्रेसी हम लोगों को देखकर दूर ही रुक गए: सुधांशु ओझा
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस को धरना प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करना चाहिए, न कि किसी पार्टी ऑफिस के सामने. मुट्ठी भर कांग्रेसी हम लोगों को देखकर दूर ही रुक गए. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जब कांग्रेस ने ही आजादी दिलाई है, तब भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, यह सब कौन थे? क्यों कांग्रेस से अलग हो गए? उन्होंने कहा कि हम झंडा लेकर खड़े हैं.
जरूरत पड़ने पर इसका डंडा भी प्रयोग कर सकते हैं। जिस तरह से वह अपना स्वागत कराना चाहते हैं, उसके लिए हम तैयार हैं. वहीं भाजपा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा पकड़कर फाड़ा भी है. दोनों ओर से खूब एक दूसरे के विरुद्ध नई लगाए गए.
Highlights


