Jamshedpur News: संजय कुमार हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: संजय कुमार हत्याकांड के मद्देनजर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना अंतर्गत संजय नगर नाला के पास गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा पुलिस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पास से एक रिवाल्वर, दो गोली और एक धारदार चपड़ बरामद किया गया.

पुलिस ने इस सिलसिले में मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद राज और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया है. जिले के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर को जब पता चला, तो हमने एक टीम गठित की और छापामारी कर इन तीन बदमाशों को पकड़ा है.

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, धान खरीद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: आरोपियों ने की जुर्म कबूल

इन लोगों ने स्वीकार किया है कि 14 दिसंबर को बागबेड़ा के संजय कुमार को उन्होंने चपाड़ से मारकर घायल किया था. इसमें वाजिद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह बिष्टुपुर खाओ गली में गोली चलाने का और धमकाने का अपराधी है. पुलिस और जानकारी इकट्ठा कर रही है.

जमशेदपुर से लाला जबीन की खबर…

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...