Advertisment

Dhanbad News: कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

Dhanbad News: कोल इंडिया के नये चेयरमैन बी. साईराम पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को अपने पहले दौरे पर धनबाद पहुंचे. सड़क मार्ग से रांची से धनबाद पहुंचते ही उन्होंने केंदुआडीह के गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुनर्वास की स्थिति और गैस रिसाव को रोकने को लेकर चल रही तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई.

Dhanbad News: निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने ये कहा

निरीक्षण के दौरान कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कहा कि उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की हानि न हो. उन्होंने बताया कि इसको लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से लगातार निर्देश मिल रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत बीसीसीएल और जिला प्रशासन को सूचना दें.

Delhi News: सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में JIO सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

Dhanbad News: एक जटिल समस्या है: चेयरमैन

चेयरमैन ने कहा कि यह एक जटिल समस्या है, क्योंकि भूमिगत खदानें और सौ साल से अधिक पुराना वर्किंग सिस्टम है, जहां सीधे पहुंचना संभव नहीं है. नाइट्रोजन फ्लशिंग जैसी वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य तकनीक के माध्यम से जहरीली गैसों के प्रभाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही यहां सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, उसी तरह अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी आक्रामक रूप से यह कार्य किया जाएगा.

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...