कटिहार में बंदरों का तांडव! खेत उजड़े, घरों में घुसपैठ, बच्चों-महिलाओं में दहशत, खौफ के साये में जीने को मजबूर है ग्रामीण

कटिहार में बंदरों का तांडव! खेत उजड़े, घरों में घुसपैठ, बच्चों-महिलाओं में दहशत, खौफ के साये में जीने को मजबूर है ग्रामीण

कटिहार : जिले के गरभेली पंचायत में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों की परेशानी का कारण बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि गांव में हर कदम पर डर है—खासकर बच्चों और महिलाओं के लिए।

घर से बाहर जगह बंदरों का आतंक

अचानक बड़ी संख्या में गांव पहुंचे बंदरों ने खेतों को निशाना बना लिया है। मक्का, धान और मखाना की फसलें बर्बाद हो रही हैं। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। रास्तों से गुजरते बच्चों पर हमले का डर हर वक्त बना हुआ है।

बंदरों की बढ़ती संख्या बना परेशानी का सबब, जान माल के साथ-साथ खेती भी खतरे में

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार और पूर्व मुखिया भोला नाथ विश्वास का कहना है कि कुछ साल पहले यहां बंदरों को छोड़ा गया था, जिसके बाद उनकी संख्या लगातार बढ़ती गई। अब हालात ऐसे हैं कि जान-माल के साथ-साथ खेती भी खतरे में है।

बंदरों के डर से खेती करना मुश्किल, पलायन को मजबूर हैं लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों की संख्या में बंदर होने से खेती करना मुश्किल हो गया है और लोग पलायन को मजबूर हो सकते हैं। वहीं वन विभाग वरीय अधिकारियों का हवाला देकर समाधान से हाथ खड़े कर रहा है।

रतन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...