Palamu News: फेयर माइन कार्बन का वार्षिकोत्सव सह खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ आगाज, जानें क्या बोले डीडीएमएस मो. एजाज

Palamu News: पलामू जिले के पंडवा प्रखंड स्थित राजहरा एरिया में फेयर माइन कार्बन (fair mine carbon) का वार्षिकोत्सव सह खान सुरक्षा सप्ताह का आगाज किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माइन आफ सेफ्टी के डिप्टी डायरेक्टर मो. एजाज, एनके एरिया के माइन मैनेजर दीपक कुमार, सीनियर मैनेजर शंकर प्रसाद निगम, सिनियर मैनेजर इलेक्ट्रिक प्रमोद कुमार सिंह, मैनेजर मैकेनिक बृजेश कुमार, सर्वे ऑफिसर सतपाल सिंह, ओवरमैन हीरालाल कुमार, सोमनाथ मलिक व फेयर माइन कार्बन के जीएम सुभाष सिन्हा, सिनियर डीजीएम यशवंत कुमार, संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मौके पर सभी ने खान सुरक्षा को ले शपथ लिया.

Palamu News: मुख्य अतिथि मो. एजाज ने ये कहा

मुख्य अतिथि माइन आफ सेफ्टी के डिप्टी डायरेक्टर मो. एजाज ने कहा कि क्षेत्र में खनन करना किसी कंपनी के लिए बड़ा ही चैलेंजिंग वर्क है. यह कदापि आसान नहीं होता है. फेयर माइन कार्बन खुलने के पहले क्षेत्र का जायजा लिया था. उस समय ऐसा लग रहा था कि खनन संभव नहीं हो पाएगा. लेकिन फेयर माइन कार्बन के डेडीकेटेड प्रबंधन व कर्मियों की टीम ने खनन के नियमों को शत प्रतिशत पूरा करते हुए बेहतर ढंग से निरंतर खनन करते हुए उत्पादन कर रहा है, वह भी जीरो हार्म पर. यह बड़ी खुशी की बात है. उन्होंने सुरक्षा मानको का बेहतर ढंग से संचालन के लिए फेयर माइन कार्बन के पदाधिकारियों व कर्मियों को शुभकामनाएं दी. पलामू से बिनोद सिंह की खबर…

Garhwa News: ज्वेलरी विक्रेता गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...