Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी परवेज इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो काफी समय से इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था।

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

Palamu : भारी मात्रा में जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई सामान बरामद

Palamu : कई सामान जब्त
Palamu : कई सामान जब्त

सूत्रों के अनुसार, सहायक नगर आयुक्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मेदिनीनगर कचहरी परिसर में परवेज इकबाल नामक व्यक्ति फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार कर लोगों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जांच के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र, विभिन्न संस्थानों की मोहरें, प्रिंटर, स्कैनर और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

Breaking : अलकायदा कनेक्शन! झारखंड की रहने वाली महिला को ATS ने किया गिरफ्तार… 

Palamu : रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

Palamu : कई जाली पेपर बरामद
Palamu : कई जाली पेपर बरामद

विश्वजीत कुमार ने आरोपी को तुरंत पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह रैकेट न केवल पलामू में, बल्कि आसपास के जिलों में भी फैला हो सकता है।

Dhanbad : कतरी नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मचा कोहराम… 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई है, जो इस गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने के लिए तकनीकी और मैनुअल जांच कर रही है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

JPSC Success Story : हामर बेटियईन केकरो से कम हथिन का-दो आदिवासी सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ बनी अफसर… 

Breaking : इस शख्स ने दी थी केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी, चौंकाने वाला खुलासा… 

Giridih ACB Raid : सरकारी क्लर्क के घर एसीबी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई 

Breaking : शादी का झांसा देकर नर्स से यौन शोषण, फार्मेसिस्ट डिटेन… 

Bokaro : बच गए रे बाबा! तेलमोचो पुल से दामोदर नदी में कूदे तीन युवक, गोताखोरों ने बचाया… 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img