Advertisment

एक और रेल हादसा : आरा सासाराम पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त

एक और रेल हादसा : आरा – सासाराम पैसेंजर ट्रेन ट्रैक्टर से टकराई, बाल-बाल बचे पैसेंजर

आरा : आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन 63369 मंगलवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रेन के इंजन में फंस गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा 

बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन आरा से चलकर सासाराम की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक लापरवाही से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनकर यात्री सहम गए और ट्रेन के अंदर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री अपनी सीट छोड़कर सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे।

अधिकारी और कर्मचारी पहुँचे घटनास्थल, यातायात बहाली का प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इंजन में फंसे ट्रैक्टर को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके कारण इस रेलखंड पर रेल परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। बाद में ट्रैक्टर को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त किया गया, तब जाकर रेल सेवा बहाल हो सकी।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna City के Guru Gobind Singh Hospital में सुविधाएं बढ़ाने की...

Guru Gobind Singh Hospital Patna City: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन के FOB पर...

Siwan Railway Station Unclaimed Bag: सीवान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर एक लावारिस...

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...