Jharkhand News: आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को आदिवासी सेंगेल अभियान के कोर कमिटी की बैठक झारखंड प्रदेश सेंगेल संयोजक श्री जूनियर मुर्मू की अध्यक्षता में सेंगेल गाढ़ करनडीह में हुई जो निम्न 3 चिंताओं को रेखांकित किया है.
- महामहिम राष्ट्रपति के 29 दिसंबर 2025 को करनडीह जमशेदपुर में आगमन निरर्थक साबित हो सकता है यदि :- क) झारखंड में संताली प्रथम राजभाषा
ख) सरना धर्म कोड
ग) मरांग बुरु की वापसी पर कोई घोषणा नहीं होती है. अंततः यह ऊंची दुकान फीकी पकवान ही साबित होगा. - 22 दिसंबर की तारीख को कुछ संगठनों ने भाषा दिवस के रूप में मनाया जबकि यह 22 दिसंबर 2003 को संथाली भाषा को लोकसभा में आठवीं अनुसूची में शामिल होने पर संथाली भाषा विजय दिवस मनाया जाता है. जिसमें संथाली भाषा मोर्चा की अहम भूमिका था. भाषा दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 फरवरी को मनाया जाता है. जो 21 फरवरी 1952 को ढाका विश्वविद्यालय, अब बांग्लादेश में बांग्ला भाषा के लिए शहीद हुए छात्रों की याद में मनाया जाता है.
- 22 दिसंबर 1855 को हुई संथाल परगना की स्थापना दिवस को भोगनाडीह,बरहेट में सरकार द्वारा 22 दिसंबर 2025 को नहीं होने दिया जाना, झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा सिदो मुर्मू एवं संथाल परगना के शहीदों के इतिहास को मिटाना जैसा है.
Ranchi News: क्रिसमस से पहले महिलाओं को हेमंत सरकार का उपहार, किया गया मंईयां सम्मान राशि का भुगतान
Jharkhand News: बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सेंगेल माझी परगना माडवा केन्द्रीय अध्यक्ष, कविराज मुर्मू, केन्द्रीय सेंगेल संयोजक बीमो मुर्मू, कोल्हान जोन सेंगेल सरना धर्म माडवा अध्यक्ष सीताराम माझी, जमशेदपुर प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष भागीरथ मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, टी मार्डी आदि उपस्थित थे.
Highlights


