Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर देशी कट्टा बरामद किया

गया पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर देशी कट्टा बरामद किया

गयाजी : बीती 21 दिसंबर की रात गोली लगने से घायल हुए युवक आरिफ हुसैन के मामले में मुख्य आरोपी प्रतीक पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। इस वारदात में अन्य युवकों की भूमिका की भी आशंका जताई जा रही है।

बेहतर इलाज के लिये पटना भेजा गया था पीड़ित

मामले की पुष्टि टाउन डीएसपी-1 सरोज शाह ने की है। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की देर रात जेपीएन अस्पताल से सूचना मिली थी कि गोली लगने से घायल एक युवक इलाज के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां पता चला कि जख्मी युवक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस टीम जब मगध मेडिकल कॉलेज पहुंची तो जानकारी मिली कि घायल युवक के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरिफ हुसैन, प्रतीक पासवान के घर गया था।आरिफ हुसैन वारिसनगर, पंचायती अखाड़ा का रहने वाला है।

मामले की गहराई से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरिफ और प्रतीक एक देसी कट्टा देख रहे थे। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली आरिफ को लग गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतीक पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि उसे हथियार कहीं गिरा हुआ मिला था। उसने यह भी कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार अपने पास रखता था। पुलिस इन बयानों की गहराई से जांच कर रही है। डीएसपी सरोज शाह ने बताया कि इस घटना में अन्य युवकों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...