जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष के परिजन का मिला शव, ड्राइविंग सीट पर मिली डेड बॉडी

मोतिहारी : जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष के परिजन का मिला शव, ड्राइविंग सीट पर मिली डेड बॉडी- पूर्वी चंपारण

जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंहा के देवर प्रकाश शर्मा का शव उनके अपने कार से बरामद हुआ है.

नगर थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा मंदिर के पास खड़ी

उनकी बलेनो कार के ड्राइविंग सीट पर उनका शव पड़ा हुआ था.

प्रकाश शर्मा शुक्रवार सुबह अपने कार से घर से निकले थे.

पुलिस ने प्रकाश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

देवराहा बाबा मंदिर के पास मिला कार

घटना को लेकर जदयू महिला सेल की निःवर्तमान जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंहा ने बताया कि प्रकाश शर्मा प्रत्येक दिन पायल सिनेमा के सामने अपने मार्केट कम्पलेक्स में नौ बजे के करीब जाते थे. शुक्रवार को भी कार से वह निकले थे. उसके बाद उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की जाती रही. उनके मोबाइल का रिंग होता रहा, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा. उन्होंने बताया कि खोजबीन करने पर उनकी कार देवराहा बाबा मंदिर के पास मिला. जिसमें ड्राइविंग सीट पर उनका शव पड़ा हुआ था. कुमकुम सिंहा ने बताया कि उनका शरीर सूज गया है. लगता है गर्म पानी उनके शरीर पर डाल दिया गया है. उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस प्रशासन से की है.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक प्रकाश शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला के रहने वाले थे. उनके मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने मृतक प्रकाश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: ब्रजेश झा

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...