पलामू में उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ पर अभी सस्पेंस, सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिले 4 हथियार, नहीं मिला डेड बॉडी

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कोकाडू और चोरहट के जंगल में बुधवार को कथित तौर पर दो उग्रवादी संगठनों के बीच मुठभेड़ में  एक उग्रवादी के मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पलामू एसपी चंदन सिन्हा और अभियान एसपी बिके मिश्रा के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया।  पहले दिन के सर्च अभियान में पुलिस को चार हथियार मिले हैं, लेकिन पुलिस को किसी उग्रवादी का शव घटनास्थल और आस पास के इलाके से नहीं मिला है। पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि दिनभर चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस को कोई डेड बॉडी नहीं मिला है, लेकिन खून के धब्बे जरूर घटनास्थल पर देखे गए हैं। इससे पुलिस मुठभेड़ को आपसी भिड़ंत मानकर चल रही है। यह भी चर्चा है कि इस मुठभेड़ में नावाडीह के ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले जेजेएमपी उग्रवादी रामसुंदर राम मारा गया है। रामसुंदर जेजेएमपी का एरिया कमांडर है।  हालांकि शव मिलने या पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस मामले पर पलामू के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी देने की बात कही है।

उग्रवाद का शिकार रहे गांव पहुंचे डीसी तो भाव विभोर हुए लोग

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...

Sonpur Mela 2026: सोनपुर मेले में श्रवण कुमार ने खोला बिहार...

Sonpur Mela 2026, पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में शनिवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार...

Agrovision 2026: नागपुर के एग्रोविजन-2026 में बिहार की भागीदारी, AI और...

Agrovision 2026, पटना: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा नागपुर में आयोजित कृषि महाकुंभ ‘एग्रोविजन-2026’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्मार्ट कृषि...