झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS अधिकारियों को पदोन्नति

Ranchi: झारखंड पुलिस में जल्द ही पदोन्नति से जुड़ा बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने कुल 16 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति देने की तैयारी कर ली है। इस प्रक्रिया के तहत एडीजी, आईजी, डीआईजी और सीनियर सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति शामिल है। इसके साथ ही राज्य में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे पुलिस प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

आईजी (IG) से एडीजी (ADG) रैंक में प्रोन्नति:

  • मनोज कौशिक (IPS बैच 2001) को आईजी से एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वर्तमान में वे आईजी सीआईडी और रांची जोनल आईजी के प्रभार में हैं।

डीआईजी (DIG)  से आईजी (IG) रैंक में पदोन्नति:

  • अनीश गुप्ता (2008 बैच)
  • एम. तमिलवानन (2008 बैच)
  • अजय लिंडा (2008 बैच)

इनमें से अनीश गुप्ता और एम. तमिलवानन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफार्मा प्रोन्नति मिलेगी।

एसपी से डीआईजी रैंक में प्रोन्नति:

  • किशोर कौशल (2012 बैच)
  • अखिलेश बी. वरियर (2012 बैच)
  • अंजनी कुमार झा (2012 बैच)
  • मो. अर्शी (2012 बैच)
  • आनंद प्रकाश (2012 बैच)
  • कुसुम पुनिया (2010 बैच)

इसमें अखिलेश बी. वरियर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण परफार्मा प्रोन्नति दी जाएगी, जबकि कुसुम पुनिया को दो वर्ष की एसीआर पूर्ण होने के बाद प्रोन्नति मिलेगी।

सीनियर सेलेक्शन ग्रेड की अनुशंसा:

  • हुरदीप पी. जनार्दनन (2013 बैच)
  • निधि द्विवेदी (2013 बैच)
  • अंशुमन कुमार (2013 बैच)
  • प्रशांत आनंद (2013 बैच)
  • हरिलाल चौहान (2013 बैच)
  • प्रियंका मीणा (2013 बैच)

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम:

इस बड़े पदोन्नति फैसले से झारखंड पुलिस के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या बढ़ने से कानून-व्यवस्था, जांच और प्रशासनिक निगरानी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

 

 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...