मीठापुर में क्या बनने जा रहा है ऐसा, जो बदल देगा बिहार की मछली उत्पादन की तस्वीर?

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ी पहल कर रही है। राजधानी पटना के मीठापुर स्थित पुराने मत्स्य भवन को तोड़कर वहां एक अत्याधुनिक मत्स्य विकास भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो मछली उत्पादन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में बिहार को नई पहचान देगा।

यह नया भवन आधुनिक तकनीकों से लैस होगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नया भवन आधुनिक तकनीकों से लैस होगा और यहां मत्स्य पालन से जुड़े किसानों व विक्रेताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी जिलों से आने वाले किसानों को वैज्ञानिक और उन्नत तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि मछली उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सके।

Fish Production 1 22Scope News

एक बैच में 120 किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण, अनुसंधान केंद्र भी होगा स्थापित

नवनिर्मित सात मंजिला मत्स्य विकास भवन में एक बार में 120 किसानों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि पुराने भवन में यह क्षमता मात्र 60 किसानों की थी। बिहार के सभी 38 जिलों से किसानों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही भवन परिसर में मत्स्य अनुसंधान केंद्र भी विकसित किया जा रहा है, जिससे नई तकनीकों पर शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, भवन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अगले एक महीने के भीतर मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को यहां स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

Fish Production 2 22Scope News

NDA की डबल इंजन सरकार राज्य के समग्र विकास की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार राज्य के समग्र विकास की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इस परियोजना के माध्यम से बिहार को मछली पालन और उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने संजय गांधी जैविक उद्यान का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Supreme Court Judge: अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश,...

Supreme Court Judge, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का...

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...