मुख्यमंत्री ने संजय गांधी जैविक उद्यान का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी गुरुवार को संजय गांधी जैविक उद्यान का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुये उनका हालचाल जाना।

CM नीतीश ने वन्य जीवों तथा पक्षियों को देखा और उनके स्वास्थ्य-सुविधाओं, कार्यकलापों व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने वन्य जीवों व पक्षियों को देखा और उनके स्वास्थ्य-सुविधाओं, कार्यकलापों और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वन्य जीवों की देखभाल अच्छे ढंग से करने और उनकी सुविधाओं का ठीक से ख्याल रखने का निर्देश दिया। संजय गांधी जैविक उद्यान में बड़ी संख्या में कराए गए वृक्षारोपण पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। यहां भ्रमण करनेवाले बच्चों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां स्कूली छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक भ्रमण करायें ताकि वे वन्य जीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। यहां टॉय ट्रेन जल्द से जल्द शुरू कराएं। हमने संजय गांधी जैविक उद्यान का कई बार भ्रमण किया है तथा यहां कई सारी सुविधाएं विकसित की गई हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान के बेहतर विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है, उस पर तेजी से कार्य करें।

CM Sanjay Gandhi Biological Park 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जू भ्रमण के दौरान जेब्रा के नवजात बच्चे का नाम ‘समृद्धि’ रखा

मुख्यमंत्री ने जू भ्रमण के दौरान जेब्रा के नवजात बच्चे का नाम ‘समृद्धि’ रखा। हाल में ही पटना जू में अफ्रीका के देशों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण वन्य जीव जेब्रा के बच्चे का जन्म हुआ है। लगभग 17 वर्षों के बाद जेब्रा के बच्चे का जन्म होना राज्य सरकार के द्वारा वन्य जीवों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों का फल है।

CM Sanjay Gandhi Biological Park 3 22Scope News

पटना चिड़ियाघर पूरे देश का एक महत्वपूर्ण जैविक उद्यान और चिडियाघर है जो पटना के नेहरु पथ पर अवस्थित है

संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना चिड़ियाघर) पूरे देश का एक महत्वपूर्ण जैविक उद्यान और चिडियाघर है जो पटना के नेहरु पथ पर अवस्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 153 एकड़ है। यह स्थान वन्य जीव संरक्षण, शोध और शिक्षण का केंद्र है। जहां बच्चे एवं आगंतुक वन्य जीव व्यवहार और विभिन्न प्रकार के पौधों, जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। बड़ी सख्या में प्रतिदिन लोग यहीं भ्रमण के लिए आते हैं। एक वर्ष में लगभग 23 लाख से अधिक पर्यटक पटना जू में घूमने आते हैं जिसमें स्कूली छात्र/छात्राओं की संख्या अधिक रहती है।

CM Sanjay Gandhi Biological Park 4 22Scope News

पटना जू में 93 से अधिक प्रजातियों के 1122 वन्य जीव रहते हैं

आपको बता दें कि पटना जू में 93 से अधिक प्रजातियों के 1122 वन्य जीव रहते हैं। जिनमें गैंडा, घड़ियाल, जिराफ, जेबरा, बाघ, हिरण और बंदर आदि शामिल हैं। वर्तमान में पटना जू में 10 गैंडा, 200 से अधिक घडियाल एवं छह जिराफ भी उपलब्ध है। पटना जू में बोटैनिकल गार्डन, मछलीघर, झील में नौकायान और प्रेक्षागृह आदि भी उपलब्ध है जो स्कूली बच्चों एवं बच्चियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

CM Sanjay Gandhi Biological Park 5 22Scope News

पटना जू को देश का सबसे अच्छा जू माना जाता है – नीतीश कुमार

सीएम ने कहा कि पटना जू को देश का सबसे अच्छा जू माना जाता है। जिसके 80 प्रतिशत से अधिक भाग में पेड-पौधे लगाए गए हैं। यहां सुबह घूमने आने वाले लोगों के लिए नया रास्ता बनाया गया है। गैंडा, घड़ियाल और जिराफ के बच्चों के जन्म के समय से ही ध्यान रखने के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। हाल में ही राज्य कैबिनेट से पटना जू के बेहतर प्रबंधन के लिए सोसायटी का भी गठन किया गया है।

CM Sanjay Gandhi Biological Park 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img