प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, नगर कीर्तन करते दिखे सिख समुदाय के लोग

पटना सिटी : पटना साहिब से गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर आज शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर कीर्तन के साथ-साथ गुरु महाराज के पालकी भी निकाली गई। जिसमें हजारों सिख समुदाय के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। वहीं पूरा पटना सिटी ‘बोले सो निहाल’ के नारे गूंज उठा। इस दौरान काफी संख्या में बैंड बाजे बजते रहे।

पंजाबी बिरादरियों के द्वारा तलवार अन्य हथियार का प्रदर्शन भी किया गया

वहीं पंजाबी बिरादरियों के द्वारा तलवार अन्य हथियार का प्रदर्शन भी किया गया। सिख धर्म के लोगों ने कलाकृति दिखाई गई। काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं सिख समुदाय पहुंचे हुए थे। जुलूस को शोभा बढ़ा रहे थे। दोनों तरफ स्थानीय लोगों ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के स्वागत के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। उनके दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे।

Patna Shaib 1 1 22Scope News

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम लोग गुरु साहब के पालकी के साथ चल रहे थे

वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम लोग गुरु साहब के पालकी के साथ चल रहे थे। वहीं प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जबजोत सिंह सोढ़ी उर्फ इंद्रजीत सिंह, महासचिव बिहार सेवा आयोग अल्पसंख्यक के अध्यक्ष लखेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग शोभा यात्रा में शामिल थे। सभी लोगों की देखरेख में शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि लंबी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चे, महिला और काफी संख्या में पुरुष भी शामिल हुए। शोभा यात्रा में काफी संख्या में बैंड बाजे भी मौजूद थे।

Patna Shaib 2 22Scope News

Patna Shaib 3 22Scope News

स्थानीय लोगों के द्वारा टी स्टॉल, टॉफी व बिस्किट सभी श्रद्धालियों को बांटे

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा टी स्टॉल, टॉफी और बिस्किट सभी श्रद्धालियों को बांटा जा रहा था। गायघाट से शोभा यात्रा निकाली गई और पटना साहिब गुरु गोविंद सिंह महाराज के गुरुद्वारा पहुंचा। बता दें कि हर चौक-चौराहो पर स्थानीय संस्थाओं के द्वारा खाने पीने का सामान वितरण किया गया।

Patna Shaib 4 22Scope News

Patna Shaib 5 22Scope News

यह भी पढ़े : गुरू गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के निरीक्षण को पहुँचे मुख्यमंत्री, टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग आदि का लिया जायजा, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...