गोपालगंज थावे मंदिर में लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी पुलिस की गोली

गोपालगंज थावे मंदिर में लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी पुलिस की गोली

गोपालगंज : जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना के खुलासे की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकी टोला के पास छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान अपराधी ने किया था फायरिंग

छापेमारी के दौरान आरोपी इजमामुल आलम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मां दुर्गा के मुकुट के कुछ हिस्से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के पास से मां दुर्गा के मुकुट के कुछ हिस्से और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान देते हुए चोरी में शामिल पूरी गैंग, वारदात की साजिश और आभूषणों से जुड़ी अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के बयान के आधार पर अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले के पूर्ण उद्भेदन का दावा किया है।

मंदिर में चोरी की घटना से भक्तों में चिंता का माहौल

उल्लेखनीय है कि थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढे : गोपालगंज में जलालपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण को पहुँचे परिवहन मंत्री,वे-ब्रिज के खराब स्थिति और लापरवाही पर लिया संज्ञान

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...