गोपालगंज में जलालपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण को पहुँचे परिवहन मंत्री,वे-ब्रिज के खराब स्थिति और लापरवाही पर लिया संज्ञान

गोपालगंज में जलालपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण को पहुँचे परिवहन मंत्री,वे-ब्रिज के खराब स्थिति और लापरवाही पर लिया संज्ञान

पटना :  ग्रामीण विकास-सह-परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गोपालगंज के जलालपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। यहां प्रवेश शुल्क के लिए आवंटित कियोस्क की स्थिति जीर्ण-शीर्ण पाये जाने पर चिंता व्यक्त की। जांच में पता चला कि यहां वे-ब्रिज (धर्मकांटा) पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है।

पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कियोस्क मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का है। इस पर परिवहन विभाग के मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क साध कियोस्क को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।

वे-ब्रिज का वार्षिक रखरखाव अनुबंध व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

मौके पर उपस्थित प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक ने मंत्री को बताया कि जलालपुर वे-ब्रिज के खराब होने की स्थिति में निकट के धर्मकांटा पर वाहनों की जांच कराई जा रही है। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे-ब्रिज निरंतर चालू रहे। उन्होंने जिला स्तर पर बनाए गए गोपालगंज के बलथरी/जलालपुर, पूर्णिया के दालकोला, नवादा के रजौली, गया के डोभी, पटना के फतुहा, पटना शहर के ट्रांसपोर्टनगर व पटना के बिहटा (परेव) वे-ब्रिज का वार्षिक रखरखाव अनुबंध व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढे : कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...