Hazaribagh News: हजारीबाग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी इन दिनों पूरे राज्य भर में सुर्खियों में है. दरअसल यहां परिवार नियोजन का ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में किया गया था. इसे लेकर प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा खूब हो रही है. वीडियो बनाकर वायरल करने वाली सहिया महिला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. तो दूसरी ओर एक और वीडियो उन्होंने साझा किया है जिसमें धमकी देने की बात कही जा रही है और इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट किया है.
Hazaribagh News: सहिया महिला ने लगाए गंभीर आरोप
बड़कागांव केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सुर्खियों में है. जिसे लेकर राजनीति भी गर्म हो चुकी है. आरोप प्रत्यारोप के बीच सहिया महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. नोटिस जारी करने वाले ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री तक उसकी पहुंच है. यहां तक कि निलंबित करने की बात भी कही जा रही है. डराया धमकाया जा रहा है. उसने रविवार को चेतावनी दी है कि सोमवार से वह लोग काम भी प्रभावित कर देगी. केरेडारी की सहिया भयभीत है.
Dhanbad News: SNMMCH से नवजात चोरी, परिजनों ने किया अस्पताल में भारी हंगामा
Hazaribagh News: सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने ये कहा
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने अपने अधिकार के अनुसार कारण बताओं नोटिस जारी किया है. किसी तरह की धमकी नहीं दी गई है.जिस तरह से ऑडियो टेप कर सार्वजनिक किया जा रहा है, इसमें सहिया की गलती है. पहले भी एक बार गलती की जा चुकी है और फिर से सहिया बातचीत को वायरल कर रही है. जो एक गलत परिपाटी की शुरुआत है. स्पष्टीकरण के जवाब के बाद कुछ कहा जा सकता है.
Hazaribagh News: बाबूलाल मरांडी ने सिस्टम पर उठाए सवाल
टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन होना और इसके बाद धमकी और स्पष्टीकरण का दौर जारी है. बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है. घटना पर दुख जाहिर करते हुए सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है. बहरहाल यह घटना पूरे राज्य भर में सुर्खियों में है. पदाधिकारी से लेकर राजनेता टिप्पणी दे रहे हैं. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights


