Advertisment

Dhanbad News: SNMMCH से नवजात चोरी, परिजनों ने किया अस्पताल में भारी हंगामा

SNMMCH से नवजात चोरी : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार-रविवार की आधी रात एक नवजात की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना गायनी वार्ड की है, जहां अपनी मां के पास सो रहा बच्चा गायब हो गया. घटना रात करीब 8 बजे की है.​ मां जब नींद से उठी तो बच्चा गायब मिला, जिसके बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस

​पुलिस और अस्पताल प्रशासन फिलहाल वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके. सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है. वार्ड के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद से पूरे अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Dhanbad News: पेसा कानून लागू होने से खुश नजर आए अर्जुन मुंडा, कहा- बीजेपी ने पहले ही इसकी पहल…’

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...