PM मोदी से मिले संजय सरावगी, ‘पुनौरा धाम’ की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार

दिल्ली : बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी दिल्ली प्रवास के दौरान आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो और मधुबनी पेंटिंग बनी शॉल भेंट की। विशेष धातु से बनी इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है।

संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत की

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया व मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। ‎इसके अलावा, मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर भी संवाद किया और मार्गदर्शन दिया। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश में कल्याणकारी विषयों और मिथिला पेंटिंग को लेकर भी उन्होंने विस्तृत बातचीत की।

PM Sanjay 1 22Scope News

PM मोदी ने बिहार में संगठनात्मक मजबूती व बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद व मार्गदर्शन दिया – संजय सरावगी

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा बिहार में संगठनात्मक मजबूती व बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और मार्गदर्शन दिया। पीएम मोदी से भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। यह भेंट बिहार के समग्र विकास, किसानों के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

PM मोदी से मिले संजय सरावगी, 'पुनौरा धाम' की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार
PM मोदी से मिले संजय सरावगी, ‘पुनौरा धाम’ की तस्वीर वाला मोमेंटो दिया उपहार

यह भी पढ़े : संजय सरावगी दिल्ली पहुंचे, नड्डा, शाह व तावड़े से की मुलाकात

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...