संजय सरावगी दिल्ली पहुंचे, नड्डा, शाह व तावड़े से की मुलाकात

दिल्ली : बिहार भाजपा की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां इन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संजय सरावगी ने जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मिथिला पेंटिंग सौंपकर बिहार की सौगात दी

‎बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मिथिला पेंटिंग सौंपकर बिहार की सौगात दी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बिहार में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

BJP 1 3 22Scope News

BJP प्रदेश अध्यक्ष सरावगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की

दिल्ली दौरे के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास सहित संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। ‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बिहार के सम्यक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

BJP 4 1 22Scope News

BJP 2 2 22Scope News

वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा – संजय सरावगी

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा है कि इन वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा। ‎दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में उनका कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस क्रम में दोनों के बीच काफी देर तक बिहार के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

BJP 3 2 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा- ‘पार्टी मां के समान’

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...