Advertisement
Advertisement

T20 मैच में छा गया भूटान का ये गेंदबाज, एक मैच में 8 विकेट चटकाकर बनाया नया World Record

T20 मैच में दो गेंदबाज अभी तक ऐसे हुए जिन्होंने एक मैच में 7-7 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए थे. मगर अब इनके इस रिकॉर्ड को तोड़कर भूटान के गेंदबाज ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. म्यांमार के साथ खेलते हुए सोनम येशे नाम के गेंदबाज ने एक मैच में 8 विकेट चटका दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाज के तौर पर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिए हैं. टी20 मैच में वह 8 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. जानकारी के लिए बता दें, भूटान और म्यांमार के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही थी. जिसमें भूटान ने सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया है.

लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं सोनम येशे

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोनम येशे लेफ्ट-आर्म स्पिनर गेंदबाज है. खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोनम येशे ने म्यामांर के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा दी. म्यांमार का कोई भी बल्लेबाज सोनम येशे के सामने टिक नही पाया. मैच के दौरान सोनम येशे ने 4 ओवर गेंदबाजी  की. जिसमें उन्होंने महज 7 रन देकर 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. सोनम येशे की गेंदबाजी के कारण भूटान ने अपने इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 82 रनों से अपने नाम कर लिया.

Palamu News: अंधविश्वास में पुत्र ने की पिता की हत्या, कांड में शामिल लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

T20 मैच में ये हुआ

सीरीज के तीसरे मुकाबले में म्यांमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भूटान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए. भूटान के तरफ से बल्लेबाजी के दौरान विकेटकीपर नामगांग चेजय ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. इनके अर्धशतक के मदद से टीम का स्कोर 127 तक पहुंच सका.

वहीं टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने उतरी म्यांमार की टीम का कोई भी बल्लेबाज लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोनम येशे की फिरकी के सामने टिक न सका. 127 के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्यांमार टीम 45 रनों पर सिमट गई. 10 में से 8 विकेट अकेले सोनम ने चटकाए. म्यामांर के 9 बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. सोनम येशे की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भूटान ने इस मुकाबले को 82 रनों से अपने नाम कर लिया.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...