President Droupadi Murmu: कुछ ही देर में गुमला के माझाटोली पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कार्तिक जत्रा में होंगी शामिल

Gumla: जिले के माझाटोली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही देर में राष्ट्रपति माझाटोली पहुंचेंगी, जिससे पूरे इलाके में उत्साह और उल्लास का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कार्तिक जत्रा में शामिल होंगी President Droupadi Murmu :

माझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक जत्रा’ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। इस भव्य आयोजन में झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग पहुंचे हैं।

जनजातीय संस्कृति की झलक:

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला की समृद्ध झलक देखने को मिलेगी। पारंपरिक नृत्य, गीत और वेशभूषा के माध्यम से विभिन्न राज्यों के आदिवासी समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन से इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के माझाटोली आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है और यह कार्यक्रम गुमला जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

रिपोर्टः अमित राज

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img