बिहार राज्य के लिए दैनिक मौसम व मौसम चेतावनी

पटना : पिछले 24 घंटों का राज्य में मौसम सारांश दर्ज किया गया। विगत 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के गयाजी, औरंगाबाद व नालंदा में भीषण शीत दिवस जबकी डेहरी (रोहतास) में शीत दिवस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 17.7 °C (29.12.2025) बिक्रमगंज (रोहतास) में दर्ज किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 13.5 – 17.7 °C के बीच रहा।

राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 °C राजगीर (नालंदा) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.7 – 12.6°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 700 मीटर वाल्मीकि नगर मे दर्ज किया गया। अगले सात दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

घना कोहरा एवं शीत दिवस की चेतावनी

राज्य के उत्तरी, और दक्षिण पश्चिम जिलों के कुछ स्थानों में भीषण शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य के उत्तर , दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के जिलों के कुछ स्थानों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और दक्षिण पश्चिम जिलों के कुछ स्थानों मे भीषण शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य के उत्तर , दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राज्य के उत्तरी भागों के जिलों के कुछ स्थानों मे शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है

राज्य के उत्तरी भागों के जिलों के कुछ स्थानों मे शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों में शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर पश्चिम एवं पूर्वी भाग के जिले में कुछ स्थानों में शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी एवं पूर्वी भाग के जिले में कुछ स्थानों एक या दो स्थानों में घना कोहरा छाए होने की संभावना है।

कोहरा पूर्वानुमान

अगले चार-पांच दिनों के दौरान राज्य के शेष भाग के कुछ स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे।
https://mausam.imd.gov.in/patna/mcdata/district.pdf

यह भी पढ़े : बिहार में मौसम स्थिर, कुछ जिलों में तेज बारिश और ठनका गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अंशु झा की रिपोर्ट

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...